
उत्तराखंडः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने की अपनी टीम घोषित, कार्यसमिति मै है इन सभी के नाम शामिल।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। समिति में कुल 34 सदस्य शामिल हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित 28 नाम शामिल हैं। साथ ही विभिन्न मोर्चा के छह प्रदेश अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की है।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा दो प्रदेश महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, आठ उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, छह प्रवक्ता, छह प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष के नाम घोषित किए गए हैं।
वहीं अब इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का नया अभियान पार्टी के पुराने और उदासीन नेताओं को एक्टिव करने का होगा। यह अभियान वे छह अप्रैल से शुरू करेंगे।
बता दे कि इस अभियान के दौरान वे पुराने नेताओं के पास जाएंगे और उनसे सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करेंगे। उनके पास पुराने खांटी नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी देने का एक प्लान भी है। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारियों की भूमिका तय होगी
बधाई सभी को।





