ख़बर आपके लिए: ईमानदार अफसर रविनाथ रमन को उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड का सीईओ बनाया गया।

ख़बर आपके लिए

आपको बता दे कि
गढ़वाल मंडल के आयुक्त रविनाथ रमन जी को उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड का सीईओ बनाया गया है।
वही इस साल पहली बार चारधाम यात्रा का संचालन बोर्ड के माध्यम से होगा।
जी हा देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही पहले सीईओ को लेकर लगातार अटकलें चल रही थी कि कौन पहला सीईओ बनेगा। आज त्रिवेंद्र सरकार ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए गढ़वाल मंडल के आयुक्त को ही सीईओ को प्रभार दिया है। अब ख़बर है कि जल्द ही बोर्ड में उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों की नियुक्त होगी। आपको बता दे कि इस बोर्ड का उपाध्यक्ष कैबिनेट स्तर का हिंदू मंत्री ही हो सकता है।
ख़बर है कि इसके अलावा शासन ने आज दो आईएएस समेत एक पीसीएस अफसर का तबादला आदेश भी जारी किया। प्रभारी सचिव खेल एवं युवा कल्याण ब्रजेश संत से निदेशक युवा कल्याण का प्रभार हटा दिया गया है। अब संत के पास सचिव खेल एवं युवा कल्याण के अलावा निदेशक खेल का ही प्रभार रहेगा।
वही मुख्य विकास अधिकारी देहरादून गिरधारी सिंह रावत का तबादला निदेशक युवा कल्याण के पद पर किया है। वहीं आईएएस नितिका खंडेलवाल से अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी का प्रभार हटा दिया है। उनका तबादला मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद पर किया है।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here