
उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी जी मुम्बई में उपचार पूर्ण होने के पश्चात दिल्ली लौट आये हैं।
वही उन्होंने आज प्रातः सोशल मीडिया पर उपचार पूर्ण होने और दिल्ली लौटने की जानकारी दी
आज पहाड़ पुत्र ब बलूनी ने माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी से भेंट की।
सांसद बलूनी गत साढ़े चार माह से मुंबई में उपचार करा रहे थे।
वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी पहाड़ पुत्र ब बलूनी के आवास पर जाकर हालचाल लिया और उनके पूर्ण स्वस्थ होने की कामना ही।
पहाड़ पुत्र सांसद बलूनी ने सोशल मीडिया पर अपने मित्रों, शुभचिन्तकों का आभार जताया। अस्वस्थता के दौरान निरन्तर मनोबल बढ़ाने, स्वस्थ होने की कामना करने हेतु धन्यवाद दिया।
तो वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अनिल मेरा छोटा भाई है और मैं उनसे मिलता रहता हूँ उनके ओर अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।






