देहरादून : यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालो की अब खैर नही , कोई भी रैश ड्राइविंग करने वाले चालक का बनाओ वीडियो लो वाहन का नंबर ओर कर दो पुलिस को इस नम्बर पर व्हाट्सएप , होगी कार्रवाई , नाम रखा जाएगा गुप्त

देहरादून पुलिस द्धारा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ यूं तो कई तरह से कार्रवाईयां की जा रही है,लेकिन अब यदि आप सोच रहे है कि दून पुलिस की नजर आप पर नहीं है और आप #रैशड्राइविंग कर रहे है तो आप गलतफहमी में हैं, अब आप पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे, दून पुलिस ने #रैशड्राइविंग करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए  व्हाट्सएप_नंबर  9412080720जारी किया है।जिस पर आम जनता से कोई भी व्यक्ति रैश ड्राइविंग करने वाले चालक का वीडियो शूट करके विडियों बनाकर औऱ उसका वाहन नंबर सहित व उसे उक्त व्हाट्सएप नम्बर पर भेजकर पुलिस से शिकायत कर सकता है l जिस पर दून पुलिस संज्ञान लेकर ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध मोटर व्हिकल एक्ट के अलावा भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अरुण मोहन जोशी द्वारा सड़क हादसों पर लगाम लगाने के उदेश्य से इस नई पहल को शुरू किया हैl जिससे सड़क हादसों पर कमी लाई जा सकती है। कई बार देखा जाता है कि रैश ड्राइविंग यानी तेज गति से वाहन चलाने, स्टंट दिखाने या फिर विपरीत दिशा में आने से कई बार सड़क हादसे हो जाते है,ऐसे में दून पुलिस ने रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाने के लिए आम जनता का सहयोग भी लेना चाह रही है जिसके लिए हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। अतः आपके माध्यम से दून पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि आप कहीं पर किसी को भी रैश ड्राइविंग करते हुए देख रहे है तो इसकी सूचना व्हाट्सएप नंबर 9412080720 पर भेजे । जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम से आपकी शिकायत को यातायात पुलिस सत्यापित करके ऐसे चालकों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि आपके द्वारा दी गई सूचना को भी पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएंगा।

mostbet

बधाई हो दून  पुलिस को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here