
दुःखद ख़बर उत्तराखंड के रुद्रपुर से है जहां आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया दुःखद
आपको बता दे कि रुद्रपुर के दिनेशपुर मोड़ के पास आज एक कार सुबह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। ओर इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।
वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुद्रपुर में आवास विकास निवासी गौरव के सीने में कल देर रात तेज दर्द हो रहा था जिससे उसकी तबीयत ओर बिगड़ गई फिर उनके परिजन सुबह उन्हें कार से उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच दिनेशपुर मोड़ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
ओर कार के पलटने से उसमें सवार सरिता देवी जी की मौत हो गई दुःखद । जबकि उसका बेटा गौरव, ऋषभ, पड़ोसी काजल व कार चालक राजकुमार घायल हो गए।
वही घायल गौरव का हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल व अन्य का रुद्रपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुःखद है । इस दर्दनाक घटना से परिजन सदमे मे है।




