
आपको बता दे कि जनाकरी अनुसार आज देहरादून से घाट की ओर आ रहा एक बलोरो वाहन नंदप्रयाग घाट रोड पर कमेडा गांव के पास सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस गाड़ी मैं ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे।
जानकारी अनुसार इस हादसे में 27 साल के भरत सिंह पुत्र लखपत सिंह घायल हो गये
जिन्हें स्थानीय लोगो और पुलिस की मदद से घायल भरत को 108 की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया,जंहा डॉक्टरों ने उपचार के बाद घायल की हालत खतरे से बाहर बताई
वही चालक सहित अन्य सवारियो को चोटें नही आई,
जानकर लोगो ने बताया कि गनीमत रही कि वाहन सडक़ के नीचे एक पेड़ पर अटक गया।जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
वही घाट पुलिस चौकी में तैनात एएसआई पुरषोत्तम दत्त सिंडुली ने बताया कि वाहन देहरादून से घाट लौट रहा था,
इस वाहन में 6 लोग सवार थे ,जिसमे से एक युवक घायल हुआ बाकी लोगो को कोई चोटे नही आई, जिसके बाद दूसरे वाहन से अन्य लोगो को गंतव्य की ओर भेजा गया ।दुर्घटना का कारण स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है।
भगवान तेरा लाख लाख धन्यवाद ।




