
ख़बर विकास नगर से है
जहा कोतवाली क्षेत्र के मटक माजरी तिराहे पर आज एक सड़क हादसा हो गया और इस
दर्दनाक हादसे में तेज रफ़्तार डंपर ने एक बाइक को चकनाचूर कर दिया वही इस हादसे के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस ने 108 की मदद से उस घायल को हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब अस्पताल पहुचाया ख़बर लिखे जाने तक इस घटना के बाद ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया था

गम्भीर घायल व्यक्ति पोंटा हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राईवर के लिए दबिश दी जा रही थी।





