
वही देहरादून में शीतलहर के प्रकोप। को देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी ने स्कूलों में आठवीं कक्षा तक शीतकालीन अवकाश की अवधि 11 जनवरी तक बढ़ा दी है। जबकि कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार ही संचालित की जाएंगी।

बता दे कि मौसम विभाग ने आठ जनवरी को भारी बर्फबारी और इसके बाद शीतलहर की चेतावनी जारी की है। ओर इस समय भी जिले में शीतलहर चल रही है।

ऐसे में मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाई गई है। सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को भी पत्र जारी कर शीतकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इन आदेशों के बावजूद किसी भी स्कूल प्रबंधन ने कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके साथ हिब जिलाधिकारी ने सोमवार को निर्धारित स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए। जिले में कुल 46 जगहों पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विभिन्न विभागों को लकड़ी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड में बर्फबारी से यहां की वादियां किसी जन्नत से कम नहीं लग रही। औली, मसूरी के साथ बदरीनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ, तुंगनाथ व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है
बता दे कि मौसम खराब होने के साथ ही सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, उर्गम घाटी, निजमुला घाटी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी जारी है तो जोशीमठ सहित घाट, पोखरी, दशोली, नारायणबगड़ ब्लॉक कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है
वही मोसम विभाग कह चुका है कि मंगलवार और सबसे अधिक मौसम 8 तारीख को खराब रहने वाला है जमकर बर्फबारी 18 हज़ार फिट से ऊपर वाले स्थान मैं होने के संकेत मिल चुके है।

तो कही जिलों मैं मंगलवार से यानी कि 7 तारीख से 12 जनवरी तक नर्सरी से क्लास 8 वी तक के छात्रों के अवकाश का ऐलान हो चुका है।








