
बात उत्तराखंड की है जहां प्रेमी से उसकी अंतिम बार की मुलाकात उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।
ओर वो गर्लफ्रैंड रिश्ता तोड़ने की चाह में प्रेमी के साथ चलने को राजी हो गई थी। पर उसे क्या मालूम था कि उसकी ये ज़िंदगी का ये आखरी दिन होगा
बल्कि उसे तो उम्मीद थी कि इस मुलाकात के बाद उन दोनों की राह बदल जाएगी।
ओर उसको तो दूर तक इसका अहसास भी नहीं था की उसका प्रेमी ही उसका कातिल बन जाएगा।
जानकरीं अनुसार कई घंटे घुमाने के दौरान प्रेमी ने युवती पर रिश्ता बरकरार रखने का दबाव भी खूब बनाया,
मगर वे अपने फैसले पर अडिग रही। फिर रात में होटल में ठहरने से मना करने पर भी उसका प्रेमी तिलमिला उठा। (जो आज उसका कातिल है )
बता दे कि आरोपी ने बहाने से उसे जंगल में ले जाकर अपनी प्रेमिका के खून से अपने हाथ रंग लिए
हत्यारोपी प्रेमी उस्मान कुरैशी ने प्रेमिका की हत्या को साजिश के तहत ही अंजाम दिया था

जानकारी अनुसार शनिवार को हुए झगड़े के बाद से ही उस्मान बेहद आक्रोशित था।
ओर एक अंतिम कोशिश करने के इरादे से उस्मान ने प्रेमिका से मोबाइल पर बात की। उस्मान ने झांसा दिया था कि वह उसके साथ आखिरी मुलाकात करना चाहता है। इसके बाद उनके बीच कोई रिश्ता नहीं रहेगा।
जिसके बाद युवती भी उसके झांसे में आ गई। ओर मोबाइल घर पर ही छोड़कर युवती पुराने प्रेमी की स्कूटी पर सवार हो गई।
जानकारी अनुसार आरोपी पहले उसे भगवानपुर ले गया और वहां से उसे सहस्त्रधारा रोड ले आया। वही पुलिस के अनुसार इस दौरान उस्मान ने प्रेमिका को समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन प्रेमिका उसकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थी। वह चाहती थी कि इस मुलाकात के बाद उनके बीच के रिश्ते का अंत हो जाए।
एसपी सिटी श्वेता चौबे के अनुसार आखिर में उस्मान रात में होटल में ठहरने की जिद करने लगा। प्रेमिका इसके लिए भी तैयार नहीं हुई। ओर वे प्रेमी पर लगातार घर छोड़ने का दबाव बनाती रही। फिर वापस लौटते समय आरोपी उसे पहले नया गांव की तरफ आया , लेकिन वहां पुलिस देखकर वापस गणेशपुर की तरफ आ गया।
फिर उसने रास्ते में ही बोरिंग मशीन के पास की ओट में ले जाकर उसका गला दबा दिया।ओर बाद में उसके सिर पर पत्थर से प्रहार कर उसे दर्दनाक मौत दे डाली।
जानकारी अनुसार हत्या करने के बाद रात में ही आरोपी अपने घर पहुंच गया था।
वही डीआईजी ने पुलिस टीम में शामिल सीओ अनुज कुमार, इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी, एसएसआई भुवन चंद पुजारी, विजय भारती, चौकी प्रभारी संजय कुमार, नवीन जोशी, विवेक भंडारी, उप निरीक्षक मोनिका मनराल, कांस्टेबल संदीप चौधरी, योगेश, गोपाल, राजीव, आशीष राठी, श्रीकांत ध्यानी, चमन, शमीम, पारस, मुकेश बंग्वाल, प्रदीप खटाना, सचिन को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मीडिया को पटेलनगर सीओ अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी ने शनिवार दोपहर तेलपुर चौक पर दूसरे युवक के साथ घूम रही गर्लफ्रेंड को रोक लिया था।

ओर आरोपी ने प्रेमिका के मंगेतर को भी धमकाया था कि तू इसे छोड़ दे, क्योंकि मैं इससे बहुत प्यार करता हूं, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। उस समय आरोपी ने युवती को धमकी दी थी कि तू मेरी नहीं तो किसी ओर की भी नहीं होने दूंगा।
बता दे कि कत्ल कर दी गई युवती शनिवार तीसरे पहर से ही घर से गायब थी। परिजनाें को पहले लगा था कि वो रात तक आ जाएगी। पूरी रात परिजन उसका इंतजार करते रहे। बेटी नहीं आई तो परिजनाें की बेचैनी बढ़ती चली गई। सुबह परिजन किसी माध्यम से पुलिस तक आए, तब तक उसका शव भी बरामद हो चुका था दुःखद घटना
सावधान रहें ,सतर्क रहें,





