
उत्तराखंड के लोगो जिंगर के टुकड़ों को बाइक दे रहे हो पर हेलमेट पहनना वो जरूरी नही समझते ! अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत दुःखद , तीनों ने ही नहीं पहना था हेलमेट।

उत्तराखंड के रुड़की भगवानपुर और लंढौरा क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में ममेरे भाईयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई दुःखद
बता दे कि भगवानपुर में सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार और गैस एजेंसी के वाहन चालक ने दम तोड़ दिया। उधर एक बस की चपेट में आकर होटल कारोबारी की भी मौत हो गई दुःखद
बता दे कि पूरे भगवानपुर में दुःखद सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज वही मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में जमा हो गए थे
अभी तक पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की छानबीन कर रही है। उधर, दोनों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है दुःखद
गांव चोली निवासी अमरीश महज 33 साल की भगवानपुर में कॉस्टमेटिक की दुकान है जबकि ओमवीर उम्र 35 साल निवासी हरचंदपुर निजामपुर गैस एजेंसी का वाहन चलाते थे ओर दोनों ममेरे भाई भी थे। बताया जा रहा कि बृहस्पतिवार रात दोनों बाइक से डीजल लाने निकले थे। जैसे ही वे म्हाड़ी गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
ओर ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर तक फिसलते चले गए।
वहीं बताया जा रहा है कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट न होने के चलते दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी।

वही लंढौरा में ट्रक की टक्कर के कारण बस की चपेट में आकर बाइक सवार कारोबारी की मौत हो गई है दुःखद ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज था । जबकि चालक और परिचालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने भी बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस के अनुसार, नगर के मोहल्ला मिराशियान निवासी होटल कारोबारी याकूब 65 साल प
लगभग साढ़े दस बजे बस अड्डे से बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह पुलिस चौकी चौराहे के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
ये टक्कर इतनी तेज थी कि याकूब रुड़की-लक्सर मार्ग पर चलने वाली निजी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ओर फिर उसकी मौत हो गई लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि याकूब ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगा रखा था। वरना उनकी जान बच सकती थी। दुःखद।
ये कोई पहली बार नही है जब बोलता उत्तराखंड आप से निवेदन कर रहा है कि आप हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाये ,बाइक चलाये दो पहिया वाहन चलाये, ओर अभिभावको,
से भी कही बार निवेदन किया है कि आप बिना हेलमेट पहने ना जाने दे अपनो को।
पर अब कोंन सुने ओर क्यो सुने ओर बोलता उत्तराखंड की बात क्यो माने।
🙏 हाथ जोड़कर निवेदन है आप से सड़क पर बाइक , कार , चलाने वाला या इन गाड़ियों में सवारी करने वाला जो भी हो वो जागरूक रहे , सचेत रहे,
घर पर आपके अपने इंतज़ार कर रहे है,
दुर्घटनाओं से देर भली।




