उत्तराखंड : पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर किया वार, फिर खुद की गर्दन काटी, मौत पत्नी अस्प्ताल मैं


 

 

दुःखद ख़बर उत्तराखंड के हल्द्वानी से है जहा पति ने पहले अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया दुःखद ओर फिर खुद की गर्दन काट दी।
इस घटना का कारण ख़बर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
ये घटना हल्द्वानी के दमुआडूंगा शिवपुरी में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेम सिंह गैड़ा ने अपनी पत्नी कमला को चाकू मारकर घायल किया और खुद अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। वही इस बीच बचाव करने में पत्नी की दादी कुंती देवी भी घायल हो गई हैं।
जानकारी अनुसार प्रेम सिंह अपनी पत्नी को ससुराल से खींचकर लाया था। प्रेम सिंह ठेले पर चाउमीन बेचने का काम करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच मैं जुटी हुयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here