
आपको बता दे के उत्तराखंड के
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मोबाइल फोन पर धमकी देने के आरोपी केशवानंद नौटियाल को उसका आधार कार्ड मिल ही गया ओर ये सब हुवा हरिद्वार कोतवाली के प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी की पहल पर
जानकारी अनुसार आपको बता दे आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया केशवानंद पहले ही पूरी कर चुका था, लेकिन उसे यह नहीं मालूम था कि उसे आधार कार्ड मिलेगा कब और कैसे

आपको बता दे कि इससे पहले ख़बर आई थी कि 10 नवंबर को केशवानंद ने आधार कार्ड न मिलने से खिन्न होकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के मोबाइल फोन पर कॉल कर हरकी पैड़ी को पेट्रोल बम से उड़ा देने की धमकी दे डाली थी।
मुख्यमंत्री का मोबाइल फोन उस समय उनके प्रोटोकॉल अधिकार आनंद सिंह रावत के पास था। ओर उनकी ही ओर से ही इस संबंध में हरिद्वार मैं मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिर क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन यूनिट यानी सीआईयू और हरिद्वार पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए केशवानंद नौटियाल पुत्र विद्यादत्त नौटियाल निवासी गांव आंताखोली चौलीसेंण कण्डारस्यूं जिला पौड़ी गढ़वाल, को हिरासत में ले लिया था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि एक ढाबे पर कार्यरत केशवानंद का आधार कार्ड नहीं बना था। वह जहां भी नौकरी के लिए जाता था उससे आईडी प्रूफ की मांग की जाती थी। इससे व्यथित होकर ही उसने सीधे सीएम के नंबर पर ही कॉल कर धमकी दे दी थी।
जानकारी अनुसार कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने उसकी मनोदशा को समझते हुए ग्राम प्रधान से बातचीत कर उसका आधार कार्ड बनवाने के लिए पहल की कोतवाली प्रभारी ने मीडिया को बताया कि केशवानंद को आधार कार्ड सौंप दिया गया है, ओर वह फिलहाल अपने गांव में ही है जानकारी अनुसार उसका मानसिक सन्तुलन ठीक नही होने की बात भी निकल करआई थी।






