
कल पर्वतीय कृषि महाविद्यालय परिसर चिरबटिया, रूद्रप्रयाग में पर्वतीय क्षेत्रों में मानव पलायन नियंत्रण विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने प्रतिभाग किया गया।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने अपने मंतव्य में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मानव पलायन राज्य की एक बड़ी समस्या है इस विषय पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना अतिआवश्यक है।

मंत्री हरक सिंह द्वारा यह भी बताया गया कि पलायन की समस्या को कम करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अनेक प्रयास कर रही है। जहाॅ सरकार द्वारा स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोडा जा रहा है वही क्षेत्रिय उत्पादकों को भी बढ़ावा देने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है।
मंत्री द्वारा जन विकास संस्थान रूद्रप्रयाग तथा माॅन्टेन-फोरम हिमालय देहरादून के द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में मानव पलायन नियंत्रण के विषय पर चर्चा को सराहनीय पहल बताया और कहा कि ये प्रयास पलायन जैसे विषय पर रोकथाम के लिए अति कारगर सिद्ध होगा।

साथ ही पहाड से पलायन को रोकने के लिए वहां कायम नए रास्तों का अन्वेषी युवा, पहाड़ की महिला तथा प्रौढ़ वर्ग को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर आगे आने के लिए आग्रह किया ।











