
आज महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने अस्वस्थ चल रहे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी जी को देखने पंहुचे।
महामहिम ने भेंट के बाद अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं प्रेषित की। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी जो पिछले 40 दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं खबर है कि वह गंभीर बीमारी से खामोशी के साथ जंग लड़ रहे हैं
उनके अस्वस्थ होने की जानकारी उनके खुद के फेसबुक पर संदेश के बाद ही उनके शुभचिंतकों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और उत्तराखंड के राजनेताओं को लगी लेकिन माना जा रहा है कि जो सूत्र बोल रहे है कि भाजपा का हाई कमान इस बात से पहले से अवगत था
ओर लगातार ख़ुद उनके अच्छे इलाज़ ओर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार उनके परिजनों के सम्पर्क में था और आज भी है ।

तो दूसरी तरह जहा बलूनी जी का इलाज जारी है वहा अब तक कही वी वीआईपी मुवेंट हो चुके है और सभी ने बलूनी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है । भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी कि सेहत पर भाजपा हाईकमान और केंद्र सरकार खुद अपडेट ले रही है और नजर बनाए बैठी है उनके परिवार के संपर्क में है उनके इस घड़ी में उनके साथ उनके साथी भी साथ मैं ही मौजूद है उनके सहयोगी मौजूद है
उत्तराखंड में लगातार दुवाओ का सिलसिला बलूनी जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जारी है ।
हर कोई उत्तराखंड में अनिल बलूनी जी के लिए दुआएं मांग रहा है उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है उसका असर अब दिखने भी लगा है खबर है कि अनिल बलूनी जी के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो रहा है।
हमारी भी पूरी टीम पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना करती है।






