पिथौरागढ़ विधानसभा में 25 नवंबर को उपचुनाव होगा

आपको बता दे कि पिथौरागढ़ विधानसभा में 25 नवंबर को उपचुनाव होगा

mostbet


ओर निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर मतगणना 28 नवंबर को होगी जानकारी अनुसार उपचुनाव की अधिसूचना 30 अक्तूबर तक जारी हो जाएगी। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह नवंबर रखी गई है।


आपको बता दे कि सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी ओर 11 नवंबर तक नाम वापसी होगी
इस कार्यक्रम के तहत 25 नवंबर को मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा वही फिर 28 नवंबर को मतगणना होगी ओर 30 नवंबर तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
भाजपा इस सीट से दिवंगत मंत्री प्रकाश पन्त की पत्नी को उप चुनाव मे उतार सकती है या फिर उनके परिवार से प्रकाश पन्त के भाई को
अभी भाजपा ने अपने पत्ते नही खोले है .


उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दिवंगत प्रकाश पंत जी ने पिथौरागढ़ विधानसभा की जनता के लिए बहुत से कार्य किए हैं जिन्हें गिनाया नहीं जा सकता प्रकाश पंत जी की कमी तो हमेशा खलती ही रहेगी लेकिन इस सीट से एक बार फिर पिथौरागढ़ की जनता इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाकर प्रकाश पंछी को सच्ची श्रद्धांजलि देगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here