
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया
एक कार और दो बाइक पहाड़ी से गिरे बोल्डर के मलबे की चपेट में आ गई
ख़बर है कि इन दो बाइकों पर सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं
तो वही भारी-भरकम बोल्डर के साथ कार भी 400 मीटर गहरी खाई में समा गई है
उसमें कितने लोग सवार थे, इसकी अभी जानकारी नही लग पाई है ।
रेस्क्यू दल लापता यात्रियों की खोजबीन में जुटा हुआ है।
ओर इस हादसे में मरने वालों की संख्या भी अधिक हो सकती है।


आपको बता दे कि
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर केदारनाथ मार्ग पर चंडिकाधार के पास शनिवार रात यह हादसा हुआ। गौरीकुंड जाने वाले हाईवे पर फाटा से लगभग
चार किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से भारी-भरकम बोल्डर और मलबा हाईवे पर गिरने लगा। वहां से गुजर रहे वाहन चालक कुछ समझ पाते इससे पहले ही कुछ वाहन बोल्डर और मलबे की चपेट में आ गए। फिलहाल दो बाइक और एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चला है। इस घटना का पता चलने पर कुछ यात्रियों ने निकटवर्ती गुप्तकाशी थाने की पुलिस को जानकारी दी
अब तक दुःख द जानकारी ये है कि 5 शवो को निकाल दिया गया है और 8 लोगो की मौत ! इस हादसे मैं हो चुकी है ।





