उत्तराखंड : वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश , मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये व गम्भीर घायलों को 50-50 हजार रूपये की सहायता के दिए निर्देश

दुःखद है अपने उत्तराखंड के टिहरी जिले में नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। ओर इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई दुःखद है तो दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
वहा के स्थानीय लोगों के अनुसार ये हादसा मगंलवार सुबह लगभग सात बजे नैनबाग में अगलाड़ पुल के पास हुवा इस एक कार का नम्बर यूके 07 एबी 6429 था जो खाई में गिर गई
इस कार में सात लोग सवार थे।जिनमे से 5 की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल है जिनका इलाज़ अस्प्ताल मैं जारी है

mostbet

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने
जनपद टिहरी में नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर सिलांसु थीलासो पुल के समीप हुई इस वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये व गम्भीर घायलों को 50-50 हजार रूपये की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के भी निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here