
भगवान सिंह की रिपोर्ट।
गढ़वाल पौड़ी गढ़वाल
कोटद्वार रिखणीखाल मार्ग पर वाहन दुर्घटना में एक कि मौत तीन घायल
लैंसडौन- पौड़ी जनपद में तहसील लैंसडौन के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक कोडिया द्वारा जानकारी दी गयी कि ग्राम जलेथा के पास रिखणीखाल-डेरियाखल-कोटद्वार मोटर मार्ग पर एक वाहन मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर 4 व्यक्ति घायल हो गए है। जिन्हें छावनी लैंसडौन चिकित्सालय में उपचार को लेे जाने पर एक महिला को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। जबकि तीन अन्य घायलों को छावनी लैंसडौन में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार हेतु रेफर किया गया। वाहन मारुति कार संख्या यूके15बी20 23 बताई गई है।
यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढ़वाल द्वारा दी गयी






