
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत आज अचानक खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जानकारी अनुसार उन्हें अचानक चक्कर आ गया था।
जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
जहां उनकी सभी जरूरी जांच की गईं। ख़बर है कि उनकी सभी जांच रिपोर्ट डॉक्टरों ने सामान्य बताई हैं। उन्होंने गर्दन और कमर में दर्द की शिकायत है और शुगर की तकलीफ भी निकलकर आई है जिसके बाद हरीश रावत को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. संदिप तंवर ने बताया कि उनकी सारी जांचों की रिपोर्ट ठीक हैं। बता दें कि हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति और कांग्रेस का बड़ा नाम हैं। इस समय वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं। जानकारी है कि जब मुख्यमंत्री थे हरीश रावत तब उनके उस कार्य काल के दौरान गर्दन में चोट आई थी, जिसका लंबा उपचार चला था।

उधर हरीश रावत ने
फेसबुक पेज पर लिखा है कि
मैं ठीक हूं और डॉक्टर्स ने भी तकलीफ का कारण लगभग ढूंढ लिया है, एक-दो दिन के अन्दर मैं, फिर आपकी सेवा में हाजिर हो जाऊंगा, इसलिये किसी को, हमारे शुभचिंतकों को यहां देहरादून आने की या ज्यादा तकलीफ लेने एवं चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को जैसे ही हरीश रावत ji की तबियत के बारे मैं जानकारी मिली वे उन्हें देखने अस्प्ताल पहुचे इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हालचाल पूछा। ओर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।





