
कल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को दून में रायता-ककड़ी, भूटा , मशरूम , की दावत देकर हमारे पहाड़ी उत्पादों को केंद्र में रखकर ये बता दिया कि वे पहाड़ी उत्पादों को सरकार की नजर से मरने नही देगे।, हरीश रावत ने कहा कि इस सरकार को काम करना आता ही कहा है , ये कुछ जानते ही नही ,सिर्फ षड्यंत्र करने और हरीश रावत कप ठोकने के सिवा इनका कोई काम नही ।
हरीश रावत ने इस दावत में एक बार फिर अपनी सियासी ताकत का अहसास कराया ।
बता दे कि विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर सीबीआइ का शिकंजा कसने के अंदेशे के बीच हरदा ने अपने चिर-परिचित सियासी अंदाज से विरोधियों को भी संदेश दिया तो इस मामले में पूरी कांग्रेस पार्टी भी उनके पीछे लामबंद नजर आई। इस पार्टी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कई विधायक-पूर्व विधायकों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोगों भी मौजूद रहे ।हर दा ककड़ी कुड़क कुड़क कर त्रिवेंद्र सरकार पर उत्तराखंडीयत को कमजोर करने का आरोप लगा रहे थे।

बहराल परिस्थितियां चाहे पक्ष में हों या विपरीत, सियासत की धुरी को अपने इर्द-गिर्द कैसे समेटे रखा जा सकता है, ये कोई हर दा से सीखे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गाहे-बगाहे इसकी बानगी पेश करने से चूकते नही । सोमबार को एक बार फिर हरीश रावत स्टिंग प्रकरण की सुनवाई है पर हर दा ने शनिवार को रायता-ककड़ी दावत में यही सन्देश दिया कि सब कुछ न्यायालय पर छोड़ा है।

ओर बेफिक्री वाले अंदाज में उत्तराखंडी उत्पादों की अपनी पार्टी का सिलसिला जारी रखा। पार्टी में रायता, ककड़ी के साथ मशरूम, पत्यूड़, पकौड़ी व गेठी से बने व्यंजनों का लुत्फ लगभग 2 से 3 हज़ार लोगों ने लिया। इस पार्टी मैं राजनीतिक दलों के अलावा ट्रेड यूनियन, राज्य आंदोलनकारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि इस दावत में पहुंचे ओर हरदा ने अपने हाथों से उन्हें व्यंजनों का स्वाद चखाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक ममता राकेश व मनोज रावत के साथ ही मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, जोत सिंह गुनसोला समेत पार्टी के कई पूर्व मंत्री-विधायक ने पार्टी में शिरकत की। पदमश्री अवधेश कौशल, सीपीएम से सुरेंद्र सिंह सजवाण, सीपीआई से बच्ची राम कंसवाल, राज्य आंदोलनकारी मंच से प्रदीप कुकरेती, राम लाल खंडूरी ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के व्यंजन, परिधान, उत्पाद उनके एजेंडे के मुख्य बिंदु हैं। इन बिंदुओं को वह सरकार के एजेंडे से विलुप्त नहीं होने देंगे।
तो वही आज हरीश रावत अपने फेसबुक पेज पर लिखते है कि
: वो दाज्यू सैब, जैसे आप कल कुड़ुक-कुड़ुक करके ककड़ी खा रहे थे, C.B.I. भी मुझे कुड़ुक-कुड़ुक करके खाना चाहती है। वो बिना न्यायिक प्रक्रिया के पूरा हुये, मुझे अपराधी घोषित कर देना चाहते हैं और जेल भेज देना चाहते हैं। मैं, न्याय के मन्दिर के सामने हूं, कल और आप सबकी सहानुभूति, आप सबका आशीर्वाद चाहिये।
बहराल कल का दिन हरीश रावत ओर कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण दिन है बाकी सब कुछ फैसला आने के बाद मालूम होगा।कि अब आगे क्या होगा।







