
उत्तराखंड: , 850 करोड़ कम है क्या साहब ? जी हां 850 करोड़ बैंक लोन घोटाले में फरार आरोपी गिरफ्तार।
बड़ी ख़बर यही है कि 850 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में फरार चल रहे महाराष्ट्र के स्टील कारोबारी को मुंबई से आई सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने हरिद्वार के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार आपको बता दें कि आरोपी दो दिन पहले हिबअपनी पत्नी के साथ हरिद्वार आया था।
ओर आज यानी शुक्रवार की सुबह सीबीआई की टीम आरोपी को लेकर मुंबई रवाना हो गई। ख़बर है कि बृहस्पतिवार देर रात सीबीआई मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा से राजेश बसंत कुशलानी और गणेश परडे उत्तराखण्ड हरिद्वार पहुंचे थे
ओर यहां उन्होंने एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से मुलाकात की। साथ ही उन्हें बताया कि मुंबई में सामने आए 850 करोड़ के लोन घोटाले के आरोपी की लोकेशन हरिद्वार में मिल रही है। एसएसपी ने स्थानीय क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) प्रभारी राजीव चौहान को सीबीआई टीम का सहयोग करने के निर्देश दिए थे
फिर बृहस्पतिवार देर रात सीआईयू की मदद से सीबीआई टीम ने जस्साराम मार्ग स्थित एक होटल में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार होटल में वह अपनी पत्नी के साथ ठहरा हुआ था। जानकारी अनुसार सीबीआई और सीआईयू की टीम आरोपी को उसकी पत्नी के साथ कोतवाली ले आई। फिर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी की पहचान विजय राजेंद्र गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ठाकुर ग्राम कांदिवली ईस्ट मुंबई है। उसके खिलाफ सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने छह मुकदमे दर्ज किए हैं। पेशे से स्टील कारोबारी विजय राजेंद्र गुप्ता ने एसबीआई ठाणे से लोन लिया हुआ है।




