
जहरीली शराब पीने से हुई 7 लोगो की मौत के जिम्मेदार माने जा रहे अजय सोनकर उर्फ घोंचू और उसके गुर्गो की गिरफ्तारी न होने पर लगातार पथरिया पीर की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है दर्जनों की संख्या में जुटी महिलाओं ने पुलिस पर नेताओं के दबाव में आरोपित की गिरफ्तारी न करने आरोप मढ़ा और कहा कि अगले 48 घंटे में अगर घोंचू और उसके गुर्गो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह चक्काजाम करेंगी।

गिरफ्तार गौरव से पूछताछ में सामने आया कि वह तो केवल मोहरा भर था। असल गुनहगार तो शराब माफिया अजय सोनकर उर्फ घोंचू है। असलियत भी यही है, घोंचू पिछले कई साल से चुक्खूवाला, पथरिया पीर और बिंदाल बस्ती में शराब का अवैध कारोबार करता रहा है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैंगेस्टर तक की कार्रवाई करने की तैयारी है। इन सब के बीच वह बेखौफ होकर नेताओं के शुभकामना संदेश वाले पोस्टर लगाने के साथ वॉट्सएप ग्रुप बधाई संदेश भेजता रहता है, लेकिन देहरादून की तेजतर्रार पुलिस के पास उसका कोई सुराग नहीं है। यही वजह है कि जहरीली शराब से 7 लोगो की मौतों के जिम्मेदार घोंचू की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो पथरिया पीर बस्ती की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और वह एकत्रित होकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं।

वही कल से स्याम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी अला अधिकारियों की बैठक लेकर
अजय सोनकर को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र कल से अभी तक बेहद गुस्से मैं सूत्र बोल रहे है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने पुलिस की कार्य प्रणाली से नाराज़ होकर अधिकारीयो को फटकार लगाते हुए कहा कि ये अजय सोनकर उर्फ घोंचू जहा भी जो मुझे ये जेल के अंदर चाहिए ।
जमीन से लेकर आकाश और पानी तक तलाशो ये गिरफ्तार होना चईये।

ओर यदि आगे से इस कदर कोई घटना फिर घटी तो आप सब पर बड़ी कार्यवाही होगी जिसके लिए आप तैयार रहे।

उधर आज अभी अभी भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि अजय सोनकर उर्फ घोंचू को आज ही प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर भाजपा की पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है अब अजय सोनकर उर्फ घोंचू का भाजपा से कोई नाता नहीं है।
बहराल अब सूत्र बोल रहे है कि पुलिस जल्द ही अजय सोनकर उर्फ घोंचू को गिफ्तार कर लेगी
: प्रेस विज्ञप्ति देहरादून 23 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट जी के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री विनय गोयल ने अजय सोनकर उर्फ घोंचू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है उन्होंने कहा कि अजय सोनकर कांग्रेस के पार्षद रहे तथा पिछले विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे किंतु समाचार पत्रों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा उनके संबंध में दी गई जानकारी तथा पुलिस कार्यवाही का संज्ञान लेते हुए उनके विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई की गई है साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता, सक्रिय सदस्यता एवं बूथों के चुनाव आदि चल रहे हैं ।उन्होंने सतर्क किया कि भाजपा का परिवार बहुत बड़ा हो रहा है इस अवसर का दुरुपयोग करके कोई संदिग्ध प्रवृत्ति का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य या किसी भी स्तर का पदाधिकारी ना बन पाए।
सादर,
विनय गोयल,
महानगर अध्यक्ष, भाजपा





