
उत्तराखंड वालो सुनो ओर बाहर वाले भी तीन गुना बढ़ेंगे सर्किल रेट, ओर उत्तराखंड के इस जिले में सबसे महंगी होगी जमीन।
आपको बता दे कि उत्तराखंड में कृषि, अकृषि और व्यवसायिक भूमि के नए सर्किल रेट का प्रारूप तैयार हो चुका है।
ख़बर है कि व्यवसायिक संपत्ति की प्रस्तावित दरों में टिहरी, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जनपद में तीन गुना की दर से सर्किल दरों में वृद्धि की गई है।
अब इस वजह से इन तीन जिलों में ही जमीन के रेट में बड़ा उछाल आने वाला है केंद्रीय मूल्यांकन समिति नई दरों को लेकर दिए प्रस्ताव को अब वित्त विभाग व मंत्रिमंडल के समक्ष रखेगा। बता दे कि नई सर्किल दरों के निर्धारण के लिए सरकार ने अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन समिति गठित की है। केंद्रीय समिति ने जिला मूल्यांकन समितियों से मिले प्रस्तावों के आधार पर नई दरों का पूरा प्रारूप तय भी कर लिया है।
जानकार कहते है कि जल्द होने वाली मंत्रिमंडल के समक्ष नई दरों को लागू करने का प्रस्ताव आएगा। जिसमे कृषि भूमि में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि और अकृषि भूमि में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है।
वहीं अगर मंत्रिमंडल समिति की सिफारिशों मै बदलाव नहीं करता है तो सर्वाधिक वृद्धि उत्तराखंड में व्यवसायिक संपत्ति की सर्किल दरों में होगी।
हम जानते है कि मैदानी क्षेत्रों में व्यवसायिक संपत्ति अमूमन पहाड़ी जिलों के मुकाबले तेजी से बढ़ती है, लेकिन इस बार प्रस्तावित दरों में पहाड़ के तीन जनपद अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और टिहरी में सर्वाधिक उछाल है। जिसका महत्वपूर्ण कारण वहां पर्यटन और व्यवसायिक गतिविधियों में आई तेजी भी है।
बता दे कि अल्मोड़ा में 10400 रु प्रति वर्ग मीटर को 33 हजार रु,
उत्तरकाशी में 21876 रु प्रति वर्ग मीटर को 62500
और टिहरी में 10462 रु प्रति वर्ग मीटर को 31650 रु किया गया है।
व्यवसायिक संपत्ति की सर्किल दर (रु प्रति वर्ग मीटर)
जनपद वर्तमान प्रस्तावित दर
देहरादून 51000 90000
हरिद्वार 93000 179550
ऊधमसिंह नगर 17900 49200
नैनीताल 21450 31950
पौड़ी गढ़वाल 15125 32700
टिहरी 10462 31650
उत्तरकाशी 21876 62500
चमोली 25629 28192
रुद्रप्रयाग 20790 38530
अल्मोड़ा 10400 33000
बागेश्वर 24900 27100
पिथौरागढ़ 10000 12000
चंपावत 15911 22635
बहराल देखते है मंत्री मंडल की बैठक मैं क्या निर्णय लिया जाता है





