ख़बर अभी अभी : देहरादून मे महिला की गोली मारकर हत्या , पति घायल

आपको बता दें कि कल देर रात देहरादून धर्मपुर के क्षेत्र माता मंदिर रोड के पास फायरिंग से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार एक दंपती परिवार पर उनके ही परिचित द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। वहीं पति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे पटेल नगर के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने भी खुद घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि  माता वाला मंदिर रोड पर कल देर रात रात  बुटीक संचालक कामना रोहेला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आरोपियों ने कामना के पति पर भी फायर कर दिया। गोली लगने से मृतका के पति अशोक उर्फ कपिल रोहेला की हालत भी गंभीर बनी हुई है। अभी तक ख़बर है कि रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर गोली मारने आरोप है।
जो मालूम चला है उसके अनुसार रिंकू कपिल के घर पर रहता था। दो साल पहले रिंकू को घर से निकाल दिया था। कहा जा रहा है कि उसी के बदले के रूप में रिंकू ने ऐसा किया है।बहराल ये तो वो सभी बातें है जो पहली बार पड़ताल करने पर निकली है फिलहाल पुलिस एक एक बिंदु पर जांच कर सही जानकारी जुटा रही है।कि आखिर हत्या करने वाला  है कोंन।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here