Join whatsapp

*जनपद पौड़ी गढ़वाल के सिलोगी ब्लॉक अंतर्गत गुम घण्ड्याल में एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 01 घायल व 01 की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू।*

Join whatsapp

आज दिनाँक 07 अक्टूबर 2022 को थाना सतपुली द्वारा सूचित किया गया कि सिलोगी ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत एक मैक्स वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर लगभग 150-200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SDRF के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सतपुली व कोटद्वार से SDRF रेस्क्यू टीमें मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन मैक्स वाहन संख्या UK07TA- 3896 जिसमे 02 लोग सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक व्यक्ति वाहन में से पहले ही छिटक गया था जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एम्स ऋषिकेश अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि अन्य 01 की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़े :  उत्तराखंड : बड़ी ख़बर 43 अफसरों के बदले महकमे पढे पूरी ख़बर किस किस के पास क्या महकमे ओर कोंन क्या देखेगा

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर गहरी खाई में उतरकर शव तक अपनी पहुँच बनाई व बॉडी बैग में डालकर रोप की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। तत्पश्चात उक्त शव को राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायल व्यक्ति:- अनूप s/o भूपेंद्र रावत ग्राम करतई।

मृतक व्यक्ति:- विशाल s/o राजेंद्र तड़ियाल ग्राम बरगढ़ी रिखणीखाल।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. का0 विकास रमोला
2. का0 दीपक नेगी
3. का0 गौतम सिंह
4. पैरा0मे0 अनुज
5. पैरा0मे0 अनूप रावत
6. विमल
7. नरेंद्र सिंह
8. मनदीप सिंह

Join whatsapp

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here