
पुरानी पेंश
न की व्यवस्था को आज ही के दिन से वर्ष 2005 मे बन्द कर दिये जाने से पेंशनविहीन साथियो द्वारा लगातार किये जा रहे संघर्ष के उपरान्त आज 01 अक्टूबर, 2021 के दिन ही शासन स्तर पर उत्तराखंड अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक महासंघ के साथ होने जा रही बैठक मे महासंघ की मांगो मे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सबसे प्रमुख व अहम बिन्दु के रूप मे रखा गया है, महासंघ 01 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त कार्मिक-शिक्षक साथियो को पुरानी पेंशन का लाभ अनुमन्य कराये जाने हेतु दृढ़ संकल्पित है तथा आज 12.00 बजे होने वाली बैठक मे सक्षम अधिकारियो के समक्ष इस सम्बन्ध मे सभी महत्वपूर्ण तथ्य, आधार व अभिलेखो के साथ प्रभावी पैरवी महासंघ द्वारा की जायेगी। आज की बैठक मे महासंघ के साथ अन्तर्मन से जुडे प्रदेश के महत्वपूर्ण व प्रबुद्ध कार्मिक-शिक्षक सेवा संघो के शीर्ष प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति देकर अपने अपने संवर्ग व सेवा हित मे महासंघ को अपना सहयोग व ऊर्जा प्रदान करेंगे
दीपक जोशी, कार्य0अध्यक्ष
उत्तराखंड अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक महासंघ







