केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने जमकर बोला कांग्रेस पर हमला कह वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण करती है

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जमकर बोला हमला कांग्रेस पर हमला कह वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है कांग्रेस सिर्फ
तुष्टिकरण करती है

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौर पर थे
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला ओर
काँग्रेस को वादा खिलाफी करने वाली पार्टी बताया

हम साफ नीयत से कर रहे हैं काम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम साफ नीयत से काम कर रहे हैं। हमने 85 हजार करोड़ के काम गिना दिए हैं।
जिन पर उत्तराखंड में कार्य चल रहा है।
अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जाएंगे।
लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है या फिर दिल्ली में राहुल गांधी की शरण में जाती है।

 

शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी और कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इस पर किसी भी चौराहे पर चर्चा हो जाए। शाह ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए गए लगभग 85 प्रतिशत वादों को पूरा किया है।

केवल चुनाव में ही दिखती है कांग्रेस

अमित शाह ने कहा कि संकट में कांग्रेस पार्टी कहां होती है। कांग्रेस केवल चुनाव में ही दिखती है। पार्टी के नेता नए कपड़े सिलवा रहे हैं। राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टी नहीं दिखी।

कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की
2017 के चुनाव के दौरान हमारे द्वारा की गई घोषणाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में शराब घोटाला हुआ था। कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी विलासिता भोगने वाली पार्टी है। इनका लोकतंत्र से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की है।

कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है
शाह ने कहा कि कांग्रेस अपने वादों से मुकरती है। पहले जब मैं कांग्रेस सरकार के दौरान उत्तराखंड में आया था, तो कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया कि शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और वहां नमाज करने की अनुमति है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है और उत्तराखंड के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here