Friday, March 29, 2024
Homeआपकी सरकारदेहरादून : लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती पंचतत्व में हुए विलीन,...

देहरादून : लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती पंचतत्व में हुए विलीन, काफिन में बेटे को तिरंगे से लिपटा देखकर बिलक पड़ा परिवार , पिता और मां पत्नी राधा बेशुध  रही .. जय हिंद  

त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके घर लाया।

देहरादून के नत्थनपुर स्थित गंगोत्री विहार स्थित उनके आवास के बाहर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई थी  बता दे कि उनका परिवार मूल रूप से गांव जौरासी पट्टी दुगड्डा ब्लाक पौड़ी के रहने वाला है। रविवार पूरा परिवार देहरादून पहुंचा हुआ है। मां-पिता के साथ ही घर में मौजूद सभी लोग का रो रोकर बुरा हाल है।

त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिक शरीर उनके घर लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ जवानों ने उन्हें सलामी दी। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर ले जाया गया। यहां मुंबई समेत नौसेना के स्थानीय दफ्तर के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। काफिन में बेटे को तिरंगे से लिपटा देखकर मां के साथ ही परिजन भी बिलक पड़े। अनंत कुकरेती के पिता और मां पत्नी राधा बेशुध  रही 

अनंत कुकरेती को श्रद्धांजलि देने वालों की काफी भीड़ लगी है। एक एक कर सभी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  जिसके बाद  उनका अंतिम संस्कार के  हरिद्वार में किया गया  जय हिंद सर  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments