
अल्मोड़ा में प्रेम संबंध के शक में गड़ासे से दंपती व वृद्धा पर कातिलाना हमला, एक की हालत नाजुक
ख़बर अल्मोड़ा जिले से है : बता दे कि सोमेश्वर तहसील के सल्लाखाड़ी गांव में प्रधानपति ने गड़ासे से पड़ोसी परिवार पर कातिलाना हमला कर दिया।
उसने धारदार हथियार के ताबड़तोड़ प्रहार से ग्रामीण की गर्दन व सिर पर गहरे घाव हो गए। फिर खून से लथपथ ग्रामीण मौके पर ही गिर पड़ा। वही उसे नाजुक हालत में पहले बेस चिकित्सालय फिर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जहां वो जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उसे बचाने पहुंची उसकी मां व पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया गया।
उन्हें भी गंभीर चोट पहुंची है। पुलिस ने आरोपित प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी से प्रेमप्रसंग के शक में प्रधानपति ने यह आपराधिक कदम उठाया।
ये सनसनीखेज वारदात गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे हुई।
जब सल्लाखाड़ी गांव (ताकुला ब्लॉक) निवासी किशन राम अपनी मां पनुली देवी व पत्नी विमला देवी के साथ प्रात: घर के आंगन में बैठ बातों में लगा था। आरोप है कि गांव की प्रधान का पति लक्ष्मण राम गड़ासा लेकर आ धमका। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उसने गड़ासे से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। किशन राम ने खुद के साथ मां व पत्नी को बचाने के प्रयास में विरोध किया तो आपा खोए प्रधानपति ने उसकी गर्दन व सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिए। इससे उसकी गर्दन काफी गहरे तक कट गई। अत्यधिक रक्तस्राव व सिर पर दोबारा चोट से वह आंगन में गिर पड़ा। मां पनुली देवी व विमला देवी उसे बचाने पहुंची तो हमलावर ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों के सिर पर गंभीर चोट पहुंची। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल के अनुसार हमलावर प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
किशन राम के पुत्र पर था प्रधानपति को शक
चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल के मुताबिक प्रधानपति को किशन राम के पुत्र पर उसकी पत्नी से प्रेमप्रसंग का शक था। इस मामले में पहले कभी विवाद भी नहीं हुआ था। मगर गुरुवार की सुबह प्रधानपति लक्ष्मण राम सुनियाोजित तरीके से किशन राम के घर जा धमका और बगैर कोई बात किए धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले में घायल किशन राम को नाजुक हालत में सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर किया गया। वहीं उसकी मां पनुली देवी का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वहीं पत्नी के सिर पर भी गंभीर चोट है। उधर मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में तैनात आपाताकालीन चिकित्सकों ने बताया कि घायल किशन राम की हालत गंभीर है।





