वायु सेना का विमान 10 शव लेकर पहुंचा मातली हेलीपैड, तीन पर्वतारोही अब भी लापत

द्रौपदी का डांडा -2 चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आए 29 में से 27 शव निकाल लिए गए हैं।
हालांकि जिला मुख्यालय 11 शव ही पहुंचाए गए हैं। वायु सेना का विमान आज रविवार सुबह शेष 16 शवों को लाने के हेली बेस कैंप के लिए रवाना हुआ, जिनमें से दस शव मातली हेलीपैड लाए गए हैं। जबकि दो लापता प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की खोजबीन जारी है।

हिमस्खलन की चपेट में आए सात पर्वतारोहियों के शव शनिवार को मातली हेलीपैड पहुंचाए गए। अब तक कुल 11 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बार-बार मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू प्रभावित हो रहा है। तीन अभी भी लापता हैं। बीते चार अक्तूबर को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।

यह भी पढ़े :  उत्तराखंड: हुवा दर्दनाक हादसा, फिर स्कूटी खाई में गिरने से भाई-बहन की मौत दुःखद

चार शव घटना के दिन ही फर्स्ट रिस्पांडर ने ढूंढ लिए थे। प्रशिक्षु पर्वतारोहियों व प्रशिक्षकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, हाई एल्टीट्यूड वार फेयर स्कूल गुलमर्ग व निम के सदस्यों ने घटना स्थल पर छह अक्तूबर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया था।

रेस्क्यू दल ने चार शव शुरू के दिन ही निकाल लिए थे। इसके बाद छह अक्तूबर को 15
व सात अक्तूबर को सात शव बरामद किए गए।
कुल 27 शव मिल चुके हैं और दो अब भी लापता हैं। शनिवार को सात शव मातली हेलीपैड पहुंचाए गए। यहां आईटीबीपी के अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपे गये

अब तक कुल 11 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए दल ने पर्वतारोहियों के एडवांस बेस कैंप से थोड़ी आगे अपना समिट कैंप बनाया हुआ है। घटना स्थल से समिट कैंप तक शवों को लाया जा रहा है। यहां से बेस कैंप तक शवों को सेना के चॉपर से लाया जा रहा है। बेेस कैंप से शवों को एडवांस लाइट हेलीकाप्टर से मातली हेलीपैड लाया ला रहा है।

यह भी पढ़े :  जिसके सर पर छत नही उसे देहरादून में सिर्फ 3लाख 50 हज़ार मै मिल रही है छत, 221 लोगो को मिल भी गया आशियाना ।पूरी जानकारी यहा है भाई

इन पर्वतारोहियों के शव पहुंचे मातली हेलीपैड
1. शुभम सांगरी पुत्र दिवान सिंह निवासी तल्ला कृष्णापुर, नैनीताल।
2. दीपशिखा हजारिका पुत्री गोपाल हजारिका, रूपनगर गोहाटी, असम।
3. सिद्घार्थ खंडूड़ी पुत्र हर्षवर्धन, नेसविला रोड देहरादून।
4. टिकलू जेरवा पुत्र वालमबुक, शिलांग मेघालय।
5. राहुल पंवार पुत्र सुखबीर सिंह उत्तरकाशी।
6. नीतीश दाहिया पुत्र राजवीर सिंह सोनीपत हरियाणा।
7. रवि कुमार निर्मल पुत्र धीरेंद्र निर्मल, प्रयागराज उत्तरप्रदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here