
टनकपुर (चंपावत)
कल चंपावत की शारदा में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आने से नौ साल का बच्चा बह गया।
फिर जल पुलिस के तैराक उसकी खोज में जुटे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह नहीं मिल पाया था। बताया जा रहा है कि देवी मां के डोले के साथ शारदा घाट पर गया था।
शहर के नईबस्ती वार्ड में किराए पर रहकर मजदूरी करने वाले महेश का नौ साल का बेटा अभिषेक वार्ड नंबर 10 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह बुधवार दोपहर मां दुर्गा के डोले के साथ शारदा घाट गया था।
ओर डोला लेकर श्रद्धालु घाट से लौट गए, लेकिन अभिषेक अपने कुछ साथियों के साथ घाट में नहा रहा था कि तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर वह डूब गया।
बताया गया कि उसे डूबता देख घाट में मौजूद जल पुलिस के तैराक रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान, गौरव दुर्गापाल, राकेश गिरी, कुछ स्थानीय तैराक युवक उसे बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
अभिषेक के पिता और मां दवाई लेने के लिए पीलीभीत गए थे।
फोन पर बेटे के डूबने की सूचना मिली तो रोते-बिलखते घर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि डूबा किशोर दो भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है। उसका एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है।




