
अपने उत्तराखंड में फरवरी के पहले सप्ताह से सभी छात्र-छात्राओं के लिए खुलेंगे कॉलेज
राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय खोले जाने की तैयारी को लेकर आज होगी को होगी बैठक
आपकों बता दे कि
नए साल में उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। लॉकडाउन के चलते बंद हुए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय दस महीने बाद फरवरी के पहले सप्ताह में सभी छात्र-छात्राओं के लिए खुल जायेगे वही इन्हें पूर्ण रूप से खोले जाने की तैयारी को लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज सभी कुलपतियों के साथ बैठक होगी।
आपको बता दे कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं इसके बढ़ते मामलों को देखते हए मार्च 2020 से सभी राज्य विवि और महाविद्यालयों को बंद कर दिया गया था। तभी से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। हालांकि स्थिति कुछ सामान्य होने के बाद 15 दिसंबर से यूजी और पीजी के केवल प्रयोगात्मक विषय वाले छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालयों को खोला गया था, लेकिन अन्य छात्रों के लिए महाविद्यालय अब भी बंद हैं।
वही उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी महाविद्यालय खोले जाने की तैयारी है। महाविद्यालयों में कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन कराते हुए महाविद्यालयों को पूर्ण रूप से खोला जाएगा।
चार से पांच फरवरी तक महाविद्यालय खुलेंगे
आपको बता दे कि प्रदेश में 105 सरकारी महाविद्यालय हैं। इसके अलावा 18 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं। सभी महाविद्यालयों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय खुलने पर सभी छात्र महाविद्यालय आ सकेंगे।
बहराल ख़बर है कि प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को सर्दियों की छुट्टी खत्म होते ही सभी छात्र-छात्राओं के लिए खोला जाएगा। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।





