उत्तराखंड: कार दुर्घटना में डॉक्टर की दर्दनाक मौत एक घायल : दुःखद

उत्तराखंड: कार दुर्घटना में डॉक्टर की दर्दनाक मौत
एक घायल

सतपुली ।
तहसील चौबट्टाखाल में अमोठा कठूली मोटर मार्ग पर आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार में सवार प्राइवेट डॉक्टर की मौत हो गयी जबकि कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया
उपजिलाधिकारी सन्दीप कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग 10 बजे अमोठा कठूली मोटर मार्ग पर मुलिया सारी के समीप पाटीसैण की और आ रही आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खेत में जा गिरी । बारिश होने के कारण दुर्घटना का पता नही चल पाया दोपहर में कठूली गांव के एक युवक द्वारा दुर्घटना की सूचना दी गयी ।जिसमे पता चला की ग्राम जैरल निवासी प्राइवेट डॉक्टर मनोज पसबोला उम्र 47 वर्ष अपनी कार में सवार होकर पाटीसैंण आ रहे थे और उनके साथ थपलु गांव निवासी चिन्तामणि पसबोला उम्र 55 वर्ष आ रहे थे । सूचना मिलते ही पाटीसैंण चौकी प्रभारी के डी शर्मा सहित व्यापारी मौके पर पहुँचे और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटीसैंण लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने डॉ मनोज पसबोला को मृत घोषित कर दिया जबकि चिन्तामणि पसबोला की हालत को गम्भीर देखते हुए 108 की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here