रविवार को उत्तराखंड में 267 नए कोरोना संक्रमित मिले, तो पांच लोगो की हुई मौत

रविवार को उत्तराखंड में 267 नए कोरोना संक्रमित मिले,
तो पांच लोगो की हुई मौत


कुल संक्रमितों की संख्या 91811

तो 244 मरीज हुए ठीक

बता दे कि रविवार को उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की ख़बर है
जबकि रविवार को 267 नए लोग संक्रमित मिले हैं

अब कुल संक्रमितों की संख्या 91811 पहुंच गई

इनमें 84705 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

 

रविवार को 11788 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए
देहरादून जिले में 123 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं

नैनीताल में 54
हरिद्वार में 22
उत्तरकाशी में 18
पौड़ी में 13,
ऊधमसिंह नगर में 11
टिहरी में 11
चंपावत में सात
पिथौरागढ़ में तीन
रुद्रप्रयाग में दो
अल्मोड़ा, बागेश्वर व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 

वही आज पांच मृतकों में से एम्स ऋषिकेश में एक
सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में एक
दून मेडिकल कॉलेज में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

अब तक उत्तराखण्ड में अब तक 1527 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जबकि 84705 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
वर्तमान में 4376 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
प्रदेश में रिकवरी बढ़ी, मृत्यु दर में आई कमी
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत मिली है। संक्रमितों की तुलना में रिकवरी दर बढ़ी है और कोरोना मरीजों की मृत्यु दर में कमी आई है।
बीते सात दिनों के भीतर प्रदेश में 93 हजार से अधिक कोविड जांच की गई। इसमें 2326 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 3307 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, 46 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल को 294 दिन यानी 42 सप्ताह का समय बीत गया है। नए साल में कोरोना जंग में सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। सात दिन के भीतर 93963 लोगों की जांच हुई है। इसमें 2326 संक्रमित मामले सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here