उत्तराखंड में आज कोरोना को लेकर राहत की खबर, 263 संक्रमित तो 463 हुए ठीक; ‘सावधानी है जरूरी’

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना से आज कोरोना के 263 नए मामले सामने आये हैं. आज 463 संक्रमित लोग ठीक भी हुए हैं. जबकि आज 7 लोगों की मौत हुई है। 4364 एक्टिव केस हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अब तक 1522 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है, हालाँकि ये सभी अन्य गंभीर बिमारियों से भी ग्रसित थे। अब तक कुल 84,461 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 91544 पहुंच गया है। रिकवरी रेट बढ़कर 92.26 प्रतिशत हो गया है। 11468 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों में राज्य से लगातार राहत की खबर आ रही है। रोजाना आने वाले नऐ मामलों में तेजी से गिरावट आई है।

आज जिलेवार आंकड़े:

corona

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here