200 करोड़ की शादी मै पहुँचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, वर बधू को दिया आर्शीवाद , गुप्ता परिवार को शादी के लिए उत्तराखण्ड को चुनने के लिए कहा धन्यवाद

आज कल उत्तराखंड मैं सिर्फ जो चर्चा रही या है वो है 200 करोड़ की शादी जी हां आज उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के दूसरे बेटे की शादी भी संपन्न हो गई।

ओर शादी में गुप्ता बंधुओं की नई बहू शिवांगी भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दे कि इस शादी के समारोह में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों के अलावा योग गुरु स्वामी रामदेव भी औली मै मौजूद रहे वहीं परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज भी शादी के दौरान वही मौजूद रहे।


वही आज यानी शनिवार को छोटे भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी भी उसी मंडप में हुई, जहां अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी संपन्न हुई।


आज भी इस शादी को 101 पंडितों ने  करवाई। बता दे कि सुबह 8 बजे से शशांक गुप्ता की शादी की रश्में शुरू हुई।इस  शादी समारोह में कई कैमरे व ड्रोन लगाए गए थे इस समारोह में आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे।
सुबह मुंबई से आई ढोल टीम ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ दूल्हे का स्वागत किया जिसके बाद सुबह 11 बजे दूल्हे शशांक की घुड़चढ़ी हुई।


घोड़े में बैठकर दूल्हे के साथ बाराती बैंड बाजे के साथ विवाह स्थल पहुंचे। और विधिविधान के साथ शादी संपन्न हुई।  बता दे कि शादी में 300 से अधिक मेहमान शामिल रहे।


इस सुभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, विधायक महेन्द्र भट्ट, बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, आचार्य बालकृष्ण ने शनिवार को औली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर गुप्ता परिवार के दोनों वर बधू कोे आर्शीवाद दिया। वही गुप्ता परिवार ने मुख्मंत्री को शादी समारोह में शामिल होने पर उनका गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

शादी से पहले रामदेव जी ने योग भी कराया

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर बधू को आर्शीवाद देते हुए गुप्ता परिवार को अपने दोनों बेटों की शादी के लिए उत्तराखण्ड राज्य को चुनने के लिए धन्यवाद दिया।  । उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्यटन प्रदेश है। यहाॅ पर पर्यटन को बढाने की भरपूर सभावनाएं है। कहा कि औली में पहली बार शादी का आयोजन हुआ है, जो निश्चित रूप से देश विदेश के पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा देवभूमि में दुनिया के पर्यटकों के लिए सुन्दर वातावरण, नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ एडवेचर तथा आध्यात्म जैसी विभिन्न विविधताऐं मौजूद है, जिसको दुनिया के पर्यटक ढूंढते है। कहा कि औली में ऐसे आयोजन से लोगों को उत्तराखण्ड को समझने का मौका मिलेगा और आने वाले समय निश्चित रूप से उत्तराखण्ड राज्य एक पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने वरवधू को आर्शीवाद के साथ-साथ रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर उन्हें सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दी।


इस अवसर पर बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, आचार्य बालकृष्ण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट, विधायक महेन्द्र भट्ट ने भी गुप्ता परिवार की दोनों वर वधू को आर्शीवाद देते हुए सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here