
जोशीमठ तहसील क्षेत्रान्तर्गत औली-गोरसों ट्रैकरूट पर गए पांच पर्यटकों के दल में से एक 22 साल के पर्यटक की मृत्यु हो गई दुःखद
उप जिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि पांच साथियों का यह दल नोएडा से घूमने के लिए औली गौरसों आया था।
गौरसों बुग्याल में ट्रैकिंग के दौरान यह पर्यटक अपने अन्य चार साथियों से आगे निकल कर बिछड गया।
इसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील एवं स्थानीय लोगों की मदद से रविवार सुबह से पूरे ट्रैकरूट पर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
जिसमें गौरसों ट्रैकरूट पर यह व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला।
इस व्यक्ति को रेस्क्यू कर जोशीमठ अस्पताल लाया गया।
यहाॅ पर चिकित्सकों की टीम ने इसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक पर्यटक का नाम उद्योेत शर्मा, उम्र 22 वर्ष, जम्मू कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है।






