हद हो गई त्रिवेन्द्र सरकार ये सब हो क्या रहा है ? जानकारी है कि देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में सहसपुर गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। जहा एक पिता पर 12 साल की बेटी से दुराचार का आरोप लगा है। यह शिकायत आरोपी की पत्नी ने पुलिस से की है। उफ दिल रो रहा है। ओर दुःख हो रहा है। बहुत ज्यादा की ये हो क्या रहा है।
आपको बता दे कि पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। बुधवार को पुलिस को दी गई तहरीर में नाबालिग की मां ने बताया कि मंगलवार की रात वह खाना खाकर सो रहे थे।
तभी उसका पति देर रात लड़की को मोबाइल का लालच देकर अपने कमरे में ले गया, ओर फिर उसने अपनी ही बेटी के साथ मुंह काला किया। उफ़ दुःखद कोई क्या कहे 8स बाप को वो तो वही जाने पर इंसानियत आज दुःखी हो गई आपको बता दे कि घटना के बाद लड़की सुबह गुमसुम घर में बैठी रही। ओर फिर बार बार मां के पूछने पर रो रो कर बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर तो मां के होश ही उड़ गए।
बस फिर क्या था इसके बाद तो मां बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गई। ओर पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। अब देखना ये होगा कि आगे क्या निकलकर ओर कुछ आता है