दुःखद जानकरीं
अपने घर से हंसी-खुशी मसूरी घूमने निकले पांच दोस्तों की कार हादसे का शिकार हो गई।
जब कार मसूरी से देहरादून की तरफ लौट रही थी। तभी मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य तीन की हालत भी गंभीर है।
कल लगभग 4 बजे के बादवे जॉर्ज एवरेस्ट से घूमकर लौट रहे थे। इसमें दो दोस्त लक्सर, दो रुड़की और एक देहरादून से था। वे मसूरी घूमने के बाद घर वापसी कर रहे थे। तभी कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
वही स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पांचों को किसी तरह रस्सी के सहारे खाई से बाहर निकाला। लेकिन दो की तब तक मौत हो चुकी थी। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे की मृतकों की पहचान सागर धीमान(20) निवासी चंद्रमणी रोड देहरादून और यश(18) पुत्र रवि दत्त निवासी आदर्श नगर रुड़की और घायलों की पहचान अभिषेक पुत्र प्रमोद निवासी रायसी लक्सर, विकास पुत्र कृष्ण धीमान निवासी रायसी लक्सर और राहुल पुत्र नंद किशोर निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई।
वही स्थानीय लोगो ने बताया कि यहा सड़क किनारे पैराफिट ना होना अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। इससे पहले भी कही हादसे हो चुके है