Friday, March 29, 2024
Homeउत्तराखंडनारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत के बाद जांच...

नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत के बाद जांच मे अहम बाते आज सामने आई !

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत में जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही वैसे वैसे कही नई-नई बाते सामने आ रही हैं। अब सूत्र बोल रहे है कि रोहित शेखर तिवारी और अपूर्वा शुक्ला ने लंबे समय तक प्रेम संबंध में रहने बाद विवाह किया था।


पर ख़बर ओर सूत्र ये भी बोल रहे है कि रोहित को शक था कि उसकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला का उनके सौतोले बड़े भाई सिद्धार्थ से अफेयर है !,जबकि अपूर्वा शक करती थी कि रोहित का कुमकुम नाम की महिला से अफेयर है! आपको बता दे कि कुमकुम रोहित के करीबी रिश्तेदार की पत्नी है और रोहित के परिवार में अक्सर उसका आना जाना था। इसी बात पर रोहित के परिवार में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था!

वही रोहित की मां उज्जवला की माने तो रोहित का शादी के अगले दिन से ही अपूर्वा से झगड़ा शुरू हो गया था। ओर दोनों अलग-अलग सोते थे।
आपको बता दें कि सोमवार को उत्तराखंड से वोट डालकर रोहित के साथ उनकी मां उज्ज्वला और कुमकुम भी डिफेंस कॉलोनी वाले घर पर रात 10 बजे अाई थी। इसी बात को परिवार वाले शुरू दिन से छिपा रहे हैं। कुमकुम के बारे में नहीं बता रहे थे, लेकिन फुटेज दिखने पर बोल दिया।


वही रोहित के साथ सोमवार को अभिषेक नाम का ड्राइवर डिफेंस कॉलोनी आया था। उज्ज्वला का कहना है कि मेरे साथ रोहित ने खाना खाया फिर हमें गेट तक छोड़ा। उज्ज्वला तिलक लेन वाले घर पर रहती है। ओर उस रात घर पर रोहित के अलावा अभिषेक, नौकर गोलू जो रोहित की मसाज करता था और अपूर्वा ही थी। वही क्राइम ब्रांच को शक है कि अभिषेक या गोलू या फिर अपूर्वा में कोई एक हत्या में शामिल हो सकता है। या हो सकता है की दो लोग भी हों और कुछ बाहर के भी हो सकते हैं!
जब उत्तराखंड से सोमवार रात रोहित घर आए थे तो वे नशे में धुत्त थे। उनके साथ कुमकुम भी नशे में धुत थी। वही नौकर भोलू ने दोनों के रिश्ते के बारे में शनिवार को पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को जानकारी दी।
वही एडिशनल सीपी रंजीव रंजन के मुताबिक, रोहित शेखर सोमवार की रात लगभग 11 बजे डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह 11:30 बजे अपने कमरे में साेने चले गए थे। मंगलवार की शाम 4 बजे जब नौकर जगाने उनके कमरे में गया तो देखा राेहित की नाक से खून बह रहा था। उस समय मां उज्ज्वला तिवारी अस्पताल गई थीं। तो पत्नी अपूर्वा और चचेरा भाई सिद्धार्थ घर पर थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने नींद की दवाइयां ली थी, ऐसा वे पहले भी करते रहे थे।
वही संपत्ति विवाद एंगल भी है
जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक है।
तभी रोहित और उनके भाई सिद्धार्थ के बीच संपत्ति विवाद सहित सभी दृष्टिकाेणाें से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि तिवारी परिवार के पास उत्तराखंड के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी करोड़ों रुपये की जमीन जायदाद है। इस बाबत पुलिस सिद्धार्थ सहित घर से जुड़े 10 लोगों से लगातार पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

अगर पुरानी बातों पर जाए तो यहां नारायण दत्त तिवारी लंबे समय तक रोहित को अपना बेटा मानने से इनकार करते रहे थे। साल 2014 में तिवारी ने अदालत के आदेश के बाद रोहित को अपना बेटा स्वीकार कर लिया था। एनडी तिवारी का 93 वर्ष की आयु में 18 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था। ऐसा कहा जाता है कि मौत से पहले रोहित के पिता एनडी तिवारी से मधुर संबंध थे।
बहराल जो भी हो पूरी बात और सच्चाई जल्द जनता के सामने आ जायेगी अगर निष्पक्ष जांच होती है तो। अभी तक सभी सिर्फ अफवाह ओर अंदेशा लगा रहे है कि रोहित को इसने मारा या उसने। पुलिस अपना काम कर रही है लिहाजा जल्द तस्वीर साफ होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments