किसान आंदोलन को समर्थन में
8 दिसंबर को धरना प्रदर्शन का ऐलान
बता दे कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने आठ दिसंबर को प्रस्तावित किसानों के बंद को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर इस दिन कांग्रेसी 13 सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
किसान बढ़ती परेशानी के कारण आत्महत्या करने को विवश हैं। किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर किसानों ने आठ दिसंबर के बंद का एलान किया है। आठ दिसंबर को सभी जिलों में कांग्रेस धरना, प्रदर्शन आदि के जरिए कृषि कानूनों का विरोध जताएगी और किसानों के आंदोलन का समर्थन करेगी।
किसान आंदोलन को समर्थन देने से पहले कांग्रेस प्रदेेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता करन माहरा सहित पार्टी पदाधिकारियों से भी बात की।