आज यानी शनिवार को एक बजे के बाद राजधानी देहरादून में भी मौसम खराब हो गया है ओर रिम झिम बारिश जारी है , तो पर्यटन स्थल पहाड़ो की रानी मसूरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बर्फबारी शुरू हो गई।
बता दे कि मसूरी के लाल टिब्बा में आज सुबह करीब साढ़े दस बजे से बर्फबारी शुरू हो गई। आज सुबह मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। जिसके बाद मसूरी के कंपनी गार्डन, लाल टिब्बा और धनोल्टी क्षेत्र में तेज बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान पर्यटक खूब मजे करते दिखे। वहीं बर्फबारी की खबर सुनते ही गाड़ियों का काफिला मसूरी की ओर चल पड़ा। लोग इस मौसम का आनंद उठाते हुए पिज़्ज़ा खाना बहुत पसंद कर रहे है
ख़ास कर कपल्स
ओर बच्चे इस मौसम मैं टेस्टी पिज़्ज़ा खा कर मस्त मौसम को इंजॉय कर रहे है।
आपको बता दे कि मसूरी शहर में ओलावृष्टि के साथ तापमान में भारी गिरावट आई है। मसूरी और आसपास के क्षेत्र में वीकेंड के चलते आए पर्यटक बर्फबारी का जमकर मजा ले रहे हैं। वहीं आज दोपहर बाद बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, नीति घाटी सहित ऊचाई वाले स्थानों में भी बर्फबारी शुरू हो गई।
जानकारी अनुसार इस बार मार्च तक सर्द मौसम रहने का अनुमान है। ओर छह जनवरी से मौसम बदलेगा। इस दौरान पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
औली में भी बृहस्पतिवार को जमकर बर्फबारी हुई थी। यहां सड़क पर कई फीट बर्फ जमी होने के कारण पर्यटकों के वाहन उसमें फंस गए थे। रात अधिक होने पर वे वाहन वहीं पर छोड़कर पैदल ही जोशीमठ के लिए निकल गए थे। शुक्रवार सुबह पुलिस और प्रशासन ने इन वाहनों को निकाला। लेकिन सड़क किनारे अभी भी कई जगहों पर वाहन फंसे पड़े हैं।बहराल इस समय तो सबका रुख मसूरी है।