दर्द भरी खबर पौड़ी जिले से आई है जहाँ पैठाणी क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नयार नदी में छलांग लगा दी। जानकारी अनुसार तीनों के शव बरामद हो गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। कुछ लोग कह रहे है की गृह कलेश इसकी वजह माना जा रहा है।
आपको बता दे कि पुलिस जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र पैठाणी के स्योली मल्ली गांव की मोनिका उर्फ मुन्नी देवी (28 वर्ष) पत्नी देवेंद्र सिंह 18 अगस्त को सास-ससुर से विवाद के बाद घर से निकली। उसके साथ छोटा बेटा अंशुल (चार वर्ष) और बड़ा बेटा आदित्य (आठ वर्ष) भी थे।
तो कुछ लोगो ने महिला को बच्चों सहित पश्चिमी नयार नदी की ओर जाते हुए देखा। परिजनो ने 19 अगस्त की दोपहर को घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के तत्काल बाद ही पुलिस रेस्क्यू दल घटना स्थल की ओर रवाना हुआ। जहां अभियान के दौरान जितोली गांव के ग्रामीणों के सहयोग से तीनों के शव बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा। मां के बच्चों सहित नदी में कूदकर जान देने की घटना से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया गृह कलेश को घटना का कारण मान रही है।
तो दूसरा पहलू देहरादून ज़के जुड़ा बताया जा रहा है माना और कहा जा रहा है कि महिला के पति देवेंद्र बेरोजगार हो गए थे उनकी नोकरी छीन ली गयी जिसके बाद से घर के हालत बहुत खराब हो गए थे और आये दिन आर्थिक हालात को लेकर घर पर क्लेश चलता रहता था जिसका देवेंद्र की नोकरी चले जाने से पूरे परिवार पर इसका असर पड़ा और परिणाम सामने ये आया कि एक माँ ने अपने दो मासूमो के साथ अपनी भी जान दे दी
बात जो भी रही हो उसकी सही जानकारी तो देवेन्द्र रावत ही दे सकते है पर जो उनके साथियों की तरफ से बार निकलकर आयी है वो आपके आगे रख दी गई है।