आज देहरादून में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पहले दिन करेंगे पांच बैठकें
भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड में नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून में पहले ही दिन वह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठेंगे और संगठन की नब्ज टटोलेंगे। आज उनकी पांच अलग-अलग बैठकें होनी है
नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक स्थान-स्थान पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मान करने वाले है
ये मानव श्रृंखलाएं थीम आधारित होंगी कहीं पर्यावरण संरक्षण की झलक होगी तो कहीं देवभूमि की सांस्कृतिक छटा बिखरेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष खुले वाहन से कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारेंगे। इस दौरान वह अपने वाहन से नहीं उतरेंगे। स्वागत कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के तहत सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियमों का पूरा पालन कराया जाएगा।
तीन दिन में 14 बैठकें,
नड्डा सात नवंबर तक 14 बैठकें करेंगे,
सभी इंडोर बैठकें होंगी, जिनके बारे में अलग से ब्रीफिंग की जाएगी। एक भी बैठक खुले में नहीं होगी।
वह 11,235 बूथ अध्यक्षों से वर्चुअल संवाद करेंगे।
आज पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष की पांच महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। बीजापुर सेफ हाउस में 11.30
बजे से नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
इस बैठक में राजनीतिक चर्चा, विचारधारा, राजनीतिक दशा एवं दिशा व बूथ पर छह कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। इस बैठक के प्रभारी कुलदीप कुमार व बलजीत सोनी है
दूसरी बैठक : दूसरी बैठक में नड्डा दायित्वधारियों, जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर निगमों के मेयर, सहकारी बैंकों के अध्यक्षों से रूबरू होंगे। यह बैठक भी बीजापुर सेफ हाउस में होगी। इस बैठक के प्रभारी अनिल गोयल हैं।
तीसरी बैठक : आंबेडकर नगर मंडल की होगी। मंडल अध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिथि होंगे। यह बैठक हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में होगी। बैठक के प्रभारी विनय गोयल होंगे
चौथी बैठक : इस बैठक में नड्डा प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करेंगे। यह सार्वजनिक कार्यक्रम है। इसमें सामाजिक, धार्मिक व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक सर्वे चौक आईआरडीटी सभागार में होगी। सुनील उनियाल गामा बैठक के प्रभारी हैं।
पांचवीं बैठक : राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस बैठक में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रदेश महामंत्री संगठन शामिल होंगे। नड्डा सभी पदाधिकारियों से अलग अलग बैठक करेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री इस बैठक के प्रभारी होंगे।
छह को संघ कार्यालय जाएंगे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह दिसंबर को तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय जाएंगे।
यहां वह संघ परिवार के सदस्यों के साथ जलपान करेंगे।
इसके बाद वह कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद वह बूथ समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।
बूथ अध्यक्ष से ऊपर प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सोशल मीडिया वालंटियर से भी रूबरू होंगे।
सात दिसंबर को वह वित्तीय स्थिति पर बैठक करेंगे।
इसके बाद उनकी मंत्रिमंडल के साथ बैठक होगी और फिर कोर कमेटी के साथ बैठेंगे