अपने उत्तराखंड की हिमानी को मेडल देंगे पीएम मोदी
जी हा देवभूमि उत्तराखंड की दून में रहने वाली बेटी एनसीसी कैडेट हिमानी सिंह को गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
बता दे कि हिमानी ने परेड में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया।
जो उत्तराखंड के लिए के लिए गौरव की बात है।
हिमानी सिंह विश्वविद्यालय की छात्रा हैं।
बता दे की गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चल रही परेड में देशभर से 530 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। इसमें हिमानी सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर शीर्ष तीन में जगह बनाई।
हिमानी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा हैं। हिमानी के पिता अजय कुमार सिंह व मां शबनम सिंह ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है।