दुःखद ख़बर उत्तराखंड :
पेड़ से चारा काट रही महिला की गिरने से मौके पर ही मौत घर कोहराम
पेड़ से गिरकर महिला की मौत, सोमवार की शाम हुई घटना
ख़बर
भीमताल (नैनीताल) से
बता दे कि ग्रामसभा रौशिल में सोमवार शाम पेड़ से चारा काट रही महिला की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुःखद घटना से महिला के परिवार में कोहराम मच हुवा है
जानकरीं अनुसार
सोमवार शाम भीमताल ब्लॉक की ग्रामसभा रौशिल निवासी शोभा देवी उम्र 37 साल।
पत्नी देव सिंह घर के पास पेड़ पर चढ़कर मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं। इस बीच पांव फिसलने से महिला पेड़ से गिर गई। सिर पत्थर पर पड़ने की वजह से महिला की मौके पर मौत हो गई। शोभा अपने पीछे तीन बच्चे और पति को छोड़ गई।
घटना के बाद से बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है
वही । विधायक राम सिंह कैड़ा ने देर शाम महिला के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। देव सिंह खेती कर परिवार चलाते हैं। दुःखद