उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज मुंबई में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र
अनिल बलूनी जी से भेंट की और उनका हालचाल जाना।
हम सभी जानते है कि पहाड़ पुत्र
सांसद बलूनी गत तीन माह से अस्वस्थ हैं और मुंबई में उनका उपचार चल रहा है। कैबिनेट मंत्री उनियाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रेस को जारी वक्तव्य में मंत्री जी ने कहा कि वह सांसद बलूनी के राज्य हित में निरंतर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हैं और कामना करते हैं कि बलूनी शीघ्र स्वस्थ होकर पूर्ववत अपने अभियान में जुटेंगे और पार्टी तथा उत्तराखंड की सेवा में सक्रिय होंगे।
कि इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने भी बलूनी जी से भेंट की थी और उनका हालचाल जाना। था ।
बोलता उत्तराखंड की टीम सहित पूरे उत्तराखंड की जनता और बलूनी जी के शुभचिंतक भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है।
वही ख़बर है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी असम दौरे के बीच मैं मुबई जाकर पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी जी के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुचेगे।