Thursday, April 18, 2024
Homeआपकी सरकारउत्तराखंड :- भाजपा के दिग्गज नेताओं के फोटो वाले होर्डिंग में उल्टा...

उत्तराखंड :- भाजपा के दिग्गज नेताओं के फोटो वाले होर्डिंग में उल्टा तिरंगा

उत्तराखंड :- भाजपा के दिग्गज नेताओं के फोटो वाले होर्डिंग में उल्टा तिरंगा

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो, कांग्रेस ने दी कोतवाली में तहरीर

हरिद्वार। तिरेंगे के अपमान मामले पर सियासत गर्मागई है। भाजपा नेता द्वारा लगाये गये होर्डिंग में तिरंगा उल्टा लगा होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सिंहद्वार के नजदीक एक होर्डिंग लगाया गया था। होर्डिंग में तिरंगा उल्टा लगा होने के चलते होर्डिंग का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने हार्डिंग को उतरवा दिया।
चहीं इस मामले में कांग्रेस सेवादल की ओर से ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर भाजपा नेताओं पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया गया है। सेवादल की महानगर मुख्य संगठक मंजू रानी की ओर से दी गई इस तहरीर में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित होर्डिंग में नजर आ रहे भाजपा नेताओं को नामजद किया गया है। ज्वालापुर कोतवाल मनोज मेनवाल ने बताया कि जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments