आज की बड़ी ख़बर
मुख्यमंत्री ने की विभिन्न पार्कों के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत
जनपद चम्पावत की टनकपुर नगर पालिका के अंतर्गत नेहरू पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु 47.81 लाख
पं. दीन दयाल पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु 5.35 लाख की धनराशि स्वीकृत की
मुनि की रेती में इको पार्क के निर्माण कार्य के क्रियान्वयन हेतु हिमालयन पारिस्थितिकी सुधार जैव-विविधता आवर्धन तथा आजीविका संवर्द्धन संस्था के गठन की भी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु स्वीकृत की धनराशि
अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये संस्तुत 7 कार्यों में से
प्रथम चरण के तीन कार्यों हेतु 29 करोड़ 83 लाख 664 हजार रूपये
की धनराशि स्वीकृत की है।
इस धनराशि का बाद में भारत सरकार से केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर समायोजन किया जायेगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण हेतु भी 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
इस धनराशि का समायोजन भी भारत सरकार से केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर किया जायेगा।