जनपद पौड़ी गढ़वाल चौबट्टाखाल विधानसभा में कल शुक्रवार देर रात को आंगन में बने चूल्हे पर परिवार संग रोटी बना रही एक 16 साल की किशोरी पर गुलदार ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। उसी समय परिजनों के हल्ला, शोर मचाने पर गुलदार घायल किशोरी को छोड़कर भाग गया। बता दे कि राजस्व उप निरीक्षक पोखड़ा तहसील चौबट्टाखाल कांता प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग सवा नौ बजे के लगभग कुमारी अनामिका 16 साल पुत्री जीतसिंह निवासी घण्डीयालधार पोखड़ा अपने घर के आंगन में बने चूल्हे पर रोटी बना रही थी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया फिर चिल्लाने पर परिजनों ने हल्ला मचाकर किशोरी को गुलदार के चंगुल से बचाया।
वही घायल अनामिका को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को भर्ती कराया गया है। तो वही गांव में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। बहराल भगवान की किर्पा से मासूम की जान बच गई